आज से पानी के लिए ज्यादा रुपयेचुकाने होंगे। जल संस्थान ने बिलों में चार फीसदी का इजाफा किया है।अगर आपके घर में जल संस्थान की पाइप लाइन से पानी आता है तो बुधवार से आपको पानी के लिए ज्यादा रुपये चुकाने होंगे। विभाग की ओर से करीब चार फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। जल संस्थान ने पानी के बिलों में वृद्धि की है। यह वृद्धि 2013 के बेस रेट के आधार पर तय की गई टैरिफ संरचना के अनुसार हर साल की जाती है।अधिकारियों के अनुसार 2013 के बेस टैरिफ के अनुसार लोअर स्लैब में नौ प्रतिशत और उच्च स्लैब में 11 प्रतिशत की वृद्धि की जाती थी जो अब घटकर चार प्रतिशत ही रह गई है। जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक डीके सिंह ने बताया कि पानी के बिलों का निर्धारण दो प्रमुख कारणों के आधार पर होता है।
More Stories
शराब के नशे में धुत था ड्राइवर, 55 किलोमीटर तक बस दौड़ाता रहा, पुलिस ने बचाई 28 चारधाम यात्रियों की जान
16 दिन से लापता वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र का शव गोमती नदी के किनारे मिला, बागेश्वर में शोक की लहर, पुलिस आज करेगी खुलासा
केदारताल में लापता ट्रेकर्स का सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन 6वें दिन भी जारी, लखनऊ की दो बहनें भी हैं लापता, कई चोटियां कर चुकी फतह