सूत्रों के मुताबिक चुनावी राज्यों में व्यस्तता के कारण पीएम का चार अप्रैल को प्रस्तावित दौरा टाला गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन बाद अप्रैल में ही पीएम उत्तराखंड दौरे पर आएंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चार अप्रैल को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा फिलहाल टल गया है। उसे कुछ दिन आगे बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरे के दौरान देहरादून दिल्ली एलिवेटेड रोड का उद्घाटन और पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारिकरण के काम के शिलान्यास समेत कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास का कार्यक्रम था।
साथ ही देहरादून में उनकी एक बड़ी जनसभा आयोजित करने की भी तैयारी थी। गढ़ीकैंट मैदान में जनसभा की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। सूत्रों के मुताबिक चुनावी राज्यों में व्यस्तता के कारण पीएम का चार अप्रैल को प्रस्तावित दौरा टाला गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन बाद अप्रैल में ही पीएम उत्तराखंड दौरे पर आएंगे।
More Stories
शराब के नशे में धुत था ड्राइवर, 55 किलोमीटर तक बस दौड़ाता रहा, पुलिस ने बचाई 28 चारधाम यात्रियों की जान
16 दिन से लापता वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र का शव गोमती नदी के किनारे मिला, बागेश्वर में शोक की लहर, पुलिस आज करेगी खुलासा
केदारताल में लापता ट्रेकर्स का सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन 6वें दिन भी जारी, लखनऊ की दो बहनें भी हैं लापता, कई चोटियां कर चुकी फतह