मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर एक अखंड, सशक्त और एकजुट भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के प्रति सरदार पटेल का अटल संकल्प, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरदार पटेल ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि आज़ादी के बाद देश को एक सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक कार्य कर भारत को मजबूती प्रदान की। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय और अविस्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्श, सिद्धांत और राष्ट्रभक्ति की भावना आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है, जिन्हें आत्मसात कर हम एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

More Stories
पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर